जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जनता दल (यू) जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि सीपी राधाकृष्णन एक अनुभवी एवं कर्मठ राजनेता हैं। उनका दीर्घ राजनीतिक अनुभव, कार्यकुशलता और सौम्य स्वभाव इस उच्च संवैधानिक पद की गरिमा को और ऊँचाई प्रदान करेगा। जदयू जिलाध्यक्ष ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जनता अब वंशवाद और अवसरवाद की राजनीति से ऊब चुकी है। यही कारण है कि लोकतंत्र का जनमत राजग की नीतियों और नेतृत्व के पक्ष में है। उपराष्ट्रपति की जीत पर जदयू के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में भी हर्ष की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों में जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य अनुराधा कुमारी कुशवाहा, राजनीतिक सलाहकार सह खगड़िया महिला विधानसभा प्रभारी नीलम वर्मा,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जदयू नेता सुनील कुमार सिंह, जदयू नेता सुशांत यादव,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजीव कुमार उर्फ राजू गुप्ता, लोहा सिंह, निर्मला कुमारी, वीणा पासवान, पार्वती देवी,रामविलास महतो, अविनाश पासवान, जिला महासचिव राजीव रंजन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शहाब उद्दीन, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चन्देश्वरी राम,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौरसिया, तकनीकी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनय सिंह रोशन, कमल कुमार पटेल, डॉ. रवि कुमार, डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव, जिला महासचिव पंकज कुमार उर्फ पिंकू सिंह,अनुज कुमार शर्मा, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, अमरेंद्र सिंह,पंकज चौधरी एवं कमल किशोर पटेल सहित अन्य नेताओं का नाम शामिल है। नेताओं ने सामूहिक रूप से आशा व्यक्त की कि राधाकृष्णन का अनुभव और दूरदर्शी नेतृत्व भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक सशक्त करेंगे।
जदयू जिलाध्यक्ष ने नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति को दी शुभकामनाएँ, कार्यकर्ताओं ने भी जताई खुशी
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


