21.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश राय नहीं रहे – शिक्षा व समाजसेवा जगत को अपूरणीय क्षति

*कर्त्तव्यनिष्ठ शिक्षक और निश्कलंक व्यक्तित्व की मिसाल थे भगवान बाबू-बबलू मंडल*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के टीकारामपुर मथुरापुर निवासी एवं सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश राय उर्फ भगवान बाबू का निधन शिक्षा और समाज जगत के लिए गहरी क्षति लेकर आया है। शुक्रवार को पटना के आईजीआईएमएस में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ओमप्रकाश राय केवल एक कुशल शिक्षक ही नहीं, बल्कि कर्त्तव्यनिष्ठ, दूरदर्शी और निश्कलंक व्यक्तित्व के धनी थे। सेवा निवृत्ति के बाद भी उन्होंने संगठन और समाज की मजबूती के लिए निरंतर योगदान दिया। उनके निधन से जो शैक्षणिक और सामाजिक क्षति हुई है, उसकी भरपाई असंभव है। जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल एवं जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने उन्हें “सच्चे समाजसेवी और नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने वाले व्यक्तित्व” की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि गुरु का वजूद सिर्फ कक्षा तक सीमित नहीं होता,वह जीवन के हर मोड़ पर प्रेरणा का स्रोत बन जाता है। प्रधानाध्यापक भूषण कुमार ने भावुक होकर कहा कि राय बाबू हम शिक्षकों के आदर्श थे। उनके सुसंस्कृत मार्गदर्शन को अपनाकर हम उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लेते हैं। इसी क्रम में जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, जिला महासचिव राजीव रंजन, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, मोहम्मद शहाब उद्दीन , हरिशंकर प्रसाद सिंह,
हरिबल्लभ सिंह,महेश्वर सिंह
,इन्द्रदेव सिंह ,विलास सिंह , सच्चिदानंद सिंह ,अरुण सिंह ,कैप्टन योगेन्द्र सिंह रविंदर सिंह,देवधर प्रसाद सिंह सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें