नेटवर्क डेस्क/रितेश राज सुबे में विधानसभा 2025 चुनाव को लेकर हलचल बढ़ती जा है।वहीं बिहार चुनाव से पहले पटना में CWC की बैठक हुई। हलांकि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। जबकि वर्किंग कमेटी की इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सलमान खुर्शीद और सचिन पायलट जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं। जगदूत न्यूज एजेन्सी के अनुसार पटना के सदाकत आश्रम में राहुल गांधी के पहुंचने के बाद झंडोतोलन कार्यक्रम किया गया। बताते चलें कि पटना में हो रही इस बैठक में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी नहीं आई हैंं।इधर मिली जानकारी के अनुसार पटना में हो रही इस बैठक में कांग्रेस पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव, आरक्षण की सीमा बढ़ाने सहित राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विमर्श हुए। आजादी के बाद पच्चासी वर्ष बितने के वाद बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति की यह पहली बैठक है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार कांग्रेस के लिए इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक को लेकर कांग्रेस कार्यकर्तांओं में भी उत्साह नजर आया है। वर्करों के हाथों में पार्टी के झंडे नजर आए।
बोले, खरगे नीतीश कुमार को BJP ने मानसिक रूप से सेवानिवृत्त कर दिया
स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बिहार में हो रही है। वहीं राज्य में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।कांग्रेस सुप्रीमों मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “2025 का विधानसभा चुनाव न सिर्फ बिहार के लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगा और यहीं से मोदी सरकार के भ्रष्ट शासन की उलटी गिनती और अंत की शुरुआत होगी। “कांग्रेस सुप्रीमों ने दावा किया सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आंतरिक कलह अब खुलकर सामने आ गयी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह दावा भी किया, “नीतीश कुमार को भाजपा ने मानसिक रूप से सेवानिवृत्त कर दिया है। भाजपा अब उन्हें बोझ मानने लगी है।”वहीं कांग्रेस के आलाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में तेजस्वी के चेहरा पर बोले,ये तो इंडिया गठबंधन की बैठक में निर्णय लिए जायेंगे । राजनितिक गलियारों में चर्चाओं का बजार गर्म दिखे ।
मोदी सरकार के भ्रष्ट शासन की उलटी गिनती और अंत की शुरुआत- कांग्रेस
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


