*सतीश नगर में अमर हुई सतीश प्रसाद की स्मृतियां*
*”जोगी और जवानी” के नायक पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह लोकनायकत्व की प्रतिमूर्ति थे, शास्त्री*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया लव-कुश समाज के गौरव, शोषितों-वंचितों के हिमायती और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय स्मृतिशेष सतीश प्रसाद सिंह की पुण्यस्मृति आज खगड़िया की धरती पर अमर हो उठी। परवत्ता विधानसभा क्षेत्र के सतीश नगर, कोरचक्का में बिहार के विकासपुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके भव्य आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर जिलेवासियों को अभूतपूर्व सम्मान का एहसास कराया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के समापन उपरांत जदयू के जिलास्तरीय चर्चित प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने भावुक होकर प्रेस को बताया कि सतीश बाबू का जीवन महानता की पराकाष्ठा था। वे संघर्ष और सरोकार की प्रतिमूर्ति थे, जिन्होंने राजनीति को जनता की सेवा का माध्यम बनाया। उनसे वर्षों तक मार्गदर्शन पाना मेरे जीवन का सौभाग्य रहा। संघर्ष से शिखर तक की कहानी लिखने वाले सतीश बाबू आज भी जन जन के दिलों के मुख्यमंत्री हैं।
*सतीश प्रसाद सिंह की गौरवगाथा*
आचार्य शास्त्री ने उनकी संघर्षपूर्ण एवं प्रेरणास्पद यात्रा का स्मरण कर बताया कि
जन्म: 26 सितम्बर 1933
,1967: परवत्ता से विधायक निर्वाचित,1968: बिहार के मुख्यमंत्री पद की शोभा बढ़ाई,1971: पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज, पटना की स्थापना,1974: हिंदी फिल्म “जोगी और जवानी” के निर्माता, निर्देशक एवं नायक,1976: गंगा कटाव पीड़ितों को बसाकर रचा “सतीश नगर”,1980-84: खगड़िया से सांसद,1982: ऐतिहासिक लव-कुश सम्मेलन का आयोजन, अनेक सामूहिक विवाह संपन्न,1994: नीतीश कुमार संग समता पार्टी की नींव,2020: कोरोना संक्रमण में निधन, शासकीय सम्मान से अंत्येष्टि उनकी स्मृति में उनके परिजनों द्वारा निर्मित भव्य स्मारक और प्रतिमा आज समाज को प्रेरणा देने वाली धरोहर है।
*प्रतिमा अनावरण में उमड़ा जनसैलाब*
समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा, प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी,, जिलाधिकारी नवीन कुमार,उप विकास आयुक्त (आईएएस) अभिषेक पलासिया, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल समेत भारी संख्या में एनडीए के नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं सहित हज़ारों लोग उपस्थित रहे। बतौर श्री शास्त्री ने कहा कि सतीश प्रसाद सिंह की स्मृतियां हमें सामाजिक न्याय और सर्वांगीण विकास के संकल्प के प्रति सदैव प्रेरित करती रहेंगी।
*खगड़िया को मिला 519 करोड़ का महाप्रसाद*
इसी क्रम में बेलदौर प्रखंड अंतर्गत पनसलवा स्थित ओबीसी कन्या आवासीय +2 विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री ने 519 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से 256 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कर खगड़िया के विकास को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।
इस ऐतिहासिक सौगात पर आचार्य राकेश शास्त्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं एनडीए सरकार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि यह खगड़िया की तकदीर और तासीर बदलने वाली सौगात है, जिसकी गूंज आने वाले दशकों तक सुनाई देगी।


