21.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

प्रेक्षक के लिए समुचित व्यवस्था एवं प्रेक्षको के कोषांग के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला अतिथि गृह का निरीक्षण

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार विधानसभा आम निर्वाचन आयोग 2025 के अवसर पर जहानाबाद जिला अंतर्गत तीनो विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन कार्य के सफल क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु आने वाले प्रेक्षक के लिए समुचित व्यवस्था एवं प्रेक्षको के कोषांग के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा जिला अतिथि गृह का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन आयोग द्वारा आने वाले प्रेक्षक, व्यय, सामान्य एवं पुलिस के लिए अधिष्ठापित कोषांग का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक प्रतिवेदन ससमय प्रेक्षक के समक्ष उपस्थापित करेंगे। किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही बरदास्त नहीं की जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिला नजारत उप समाहर्ता को प्रेक्षक महोदय के आवासन एवं अन्य सभी मूलभूत व्यवस्था ससमय उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखे जाने हेतु निर्देश दिया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें