34.2 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

महागठबंधन प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद ने दर्जनों गांव में चलाया जनसंपर्क

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद तेजस्वी यादव की सरकार बनने पर हर परिवार में सरकारी नौकरी- राहुल घर-घर जाकर लोगों से मांगा समर्थन जहानाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन से राजद प्रत्याशी राहुल कुमार ने शनिवार को दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों ने समर्थन मांगा। जनसंपर्क के दौरान शहर के मदारपुर, बरविगहा, देवरिया के साथ-साथ नौरू पंचायत के कोठिया, शिवल विगहा, मिश्रविगहा, नौरू, दरवारी विगहा, बैजनाथ विगहा, पहल विगहा, डिहुरी, शितलगठ़, डोहिया सहित कई गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क के दौरा लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में वोट करने का अपील किया। प्रत्याशी राहुल कुमार ने कहा कि जनता की उम्मीदों को वास्तविकता में बदलना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। जहानाबाद का विकास अवश्य होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनता का सहयोग और आशीर्वाद हीं उनका सबसे बड़ा संबल है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे इस बार महागठबंधन को भारी मतों से विजयी बनाएं। क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। साथ हीं उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने जो वादा किया जैसे महिलाओं को 25 सौ हर महीने, जीविका सीएम को 30 हजार महीना, संविदा एवं बेल्ट्रॉन कर्मी को स्थायी नौकरी, हर परिवार में सरकारी नौकरी सहित सभी वादों को सरकार बनने पर पूरा करेंगे। वहीं पूर्व सांसद डॉ जगदीश शर्मा ने गोडिहा, कोसडिहरा, चन्धरिया, फरीदपुर, शकूराबाद सहित दर्जनों गांव में जनसंपर्क चला लोगों से राजद प्रत्याशी राहुल कुमार के पक्ष में समर्थन मांगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें