27.6 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

माता का स्नेह और आशीर्वाद पाकर भावुक हुए बबलू मंडल

*मां मेनका ने बबलू मंडल को चुनावी महासंग्राम में लगाया विजय तिलक, उतारी आरती*

*04 नवम्बर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मथुरापुर मैदान में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया, 02 नवम्बर सदर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार बबलू कुमार मंडल ने रविवार को रहीमपुर मध्य पंचायत में सघन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम चलाया। इस दौरान उन्होंने कल्लर टोला, दुर्गापुर, अम्बाडीह होते हुए नन्हकू मंडल टोला में जनसंपर्क किया और मतदाताओं से मिलकर आगामी 06 नवम्बर 2025 को होने वाले मतदान में ईवीएम मशीन के क्रमांक 2 पर तीर निशान का बटन दबाकर भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की,
इसी क्रम में, बतौर एनडीए प्रत्याशी जब बबलू मंडल मेनका–कार्तिकेय सदन पहुँचे, तो मां–बहनों ने अंगवस्त्र और माला से उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं मां मेनका देवी ने परिवार की महिला सदस्यों के साथ बबलू मंडल को चुनावी महासंग्राम में विजय के लिए विजय तिलक लगाई और आरती उतार हृदय से आशीर्वाद दिया। माता का स्नेह और आशीर्वाद पाकर बबलू मंडल भावुक हो उठे। ग्रामवासियों में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन को लेकर गजब का उत्साह देखा गया, जो आगामी विजय की आहट दे रहा था।
जनसम्पर्क के दौरान बबलू मंडल ने कहा कि हमारी जीत होगी तो हम खगड़िया का नेता नहीं, बल्कि बेटा बनकर खगड़िया को विकास के ऊँचे शिखर पर पहुँचाएँगे।
उन्होंने जानकारी दी कि बिहार के विकास पुरुष, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विशाल चुनावी सभा 4 नवम्बर को मथुरापुर खेल मैदान में सुनिश्चित है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे हजारों की संख्या में पहुँचकर मुख्यमंत्री की सभा को ऐतिहासिक बनाएं। इस अवसर पर उपस्थित रहे —
पूर्व विधायक चन्द्रमुखी देवी, जदयू जिला उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा, किसान नेता धीरेंद्र सिंह टुड्डू, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, उपाध्यक्ष विनय कुमार पटेल, भाजपा जिला मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, सीए अनुज कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम सिंह, राजू गुप्ता, महासचिव अनुज शर्मा, जयप्रकाश मौर्य, मंडल अध्यक्ष अजय चौधरी, डॉ. सुशील कुमार, जदयू उपाध्यक्ष उदय प्रसाद सिंह, रामविलास महतो, महासचिव संजय सिंह उर्फ पप्पू देव,पंकज चौधरी,भाजपा नेत्री रेणु कुमारी, लोजपा रामविलास नेता शम्मी पासवान,सुबोध पासवान, हरिवंश कुमार, ऋतुराज, सूर्यवंश सहित सैकड़ों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें