43.3 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ मे वाहन कोषांग की बैठक सम्पन्न

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नोडल पदाधिकारी, वाहन प्रबंधन कोषांग सह जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार से बस, ट्रक, जीप, ट्रेक्टर, मिनी बस इत्यादि सभी श्रेणी के वाहनों का तैयार सूची तथा अधिग्रहण हेतु नोटिस तामिला कराया गया अथवा नहीं इसकी जानकारी प्राप्त की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी वाहन मालिकों को अधिग्रहण हेतु नोटिस तामिला करवा दिया गया है साथ ही लॉगबुक खोलते हुए कंप्यूटर तथा पंजी में डाटा संधारित कर दिया गया है। वाहन मालिकों को वाहन अधिग्रहण के उपरांत ,वाहन की राशि उनके खाते में ट्रांसफर करने हेतु वाहन मालिक का नाम मोबाइल नंबर इत्यादि का भी संधारण कर लिया गया है। साथ ही वाहनों के ठहराव स्थल पर लाइट की व्यवस्था एवं माइक की व्यवस्था भी कर दी गई है। वाहनों मैं ईंधन आपूर्ति हेतु पेट्रोल पंप को चिन्हित कर उनका पेट्रोल पंपों के मालिकों का खाता इत्यादि डाटा का संधारण कर लिया गया है। बैठक मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी को सी.ए. पी. एफ. के अर्द्ध सैनिक बलों के लिए, मतदान कार्य में संग्लन पदाधिकारी एवं कर्मियों के लिए, डिस्पैच सेन्टर के लिए तथा अन्य कोषांगो के लिए आवश्यकता अनुसार वाहनों का आकलन कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि जितने भी अधिग्रहण वाहन निर्वाचन कार्य हेतु उपयोग में लिए जाएंगे सभी वाहनों में शतप्रतिशत जीपीएस लगाना अनिवार्य है, जिसकी नियंत्रण कक्ष से मॉनिटरिंग की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, यातायात , जहानाबाद को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव रैली, सभा इत्यादि में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित करने के लिए निर्देशित भी किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें