*ज़िले को विकास के पथ पर अग्रसर करना,मेरी पहली प्राथमिकता – डॉ नवल किशोर चौधरी, डीएम*
जगदूत न्यूज भागलपुर से अरुण कुमार वर्मा की रिपोर्ट भागलपुर (बिहार)। नए ज़िला पदाधिकारी के रुप में डॉ नवल किशोर चौधरी, आईएएस ने सोमवार को पद भार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान ज़िला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन से चार्ज लिया। श्री सेन का तबादला मुजफ्फरपुर ज़िला पदाधिकारी के पद पर किया गया है। नव पदस्थापित ज़िला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने मीडिया से कहा मेरी प्राथमिकता होगी ज़िले को विकास के पथ पर अग्रसर करना, सरकार की हर योजनाओं को ग्राम स्तर पर लाभान्वितों तक पहुंचाना। शिक्षा और स्वास्थ्य, अत्यधिक लोगों तक पंहुचे इसके लिए आम जनों को जागरुक करना। सनद रहे, नए ज़िला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, आईएएस इसके पूर्व में गोपालगंज के ज़िला पदाधिकारी थे, जहां इनके कार्य कलापों से आम जनता काफ़ी प्रफुल्लित थी। इन्हें कई बार विभिन्न विभागों द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कारों से नवाजा भी गया था। दूसरी तरफ़ बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने नए ज़िला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी का स्वागत करते हुए कहा अब, भागलपुर जिले का भी नाम राज्य ही नहीं देश स्तर पर सुविख्यात होगा, ऐसा मेरा विश्वास है। डॉ अरविन्द वर्मा ने डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी को शुभकामनाएं दी और हर संभव मदद करने का वायदा किया।


