* 251 भव्य कलश यात्रा के साथ 24 घंटे रामधुनि महायज्ञ शुरू*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिला के मानसी प्रखंड स्थित बलहा पंचायत के छोटी बलहा चौक पर बाला जी मंदिर के पुनर्निर्माण और स्थानांतरण का कार्य शुरू हुआ। इस अवसर पर एक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई और 24 घंटे के रामधुनि महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ , कलश यात्रा में 251 मां बहनों ने भाग लिया। कलश यात्रा बाला जी मंदिर परिसर से शुरू होकर शिव मंदिर छोटी बलहा, नाथ बाबा स्थान तक पहुंची। इसके बाद कलशों को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया। इस अवसर पर बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह ने बताया कि मंदिर का पुनर्निर्माण क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रतीक है। मानसी बीडीओ राजीव कुमार ने ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सद्भाव का संदेश मिलने की बात कही। जदयू नेता सुमित सिंह ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।
इस मौके पर मानसी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने भी अपने दल बल के श्रद्धा पूर्वक मुस्तैद नजर आए।


