31.6 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त किए गए छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

*कहा मेहनत एक दिन रंग लाती है, आगे भी मेहनत जारी रखने का दिया टिप्स*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया खगड़िया मैट्रिक परीक्षा 2026 में बेहतर परिणाम लाने वाले छात्र- छात्राओं को सनराइज कोचिंग सेंटर पुर्वी ठाठा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ दर्जनों उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को मेडल, डायरी एवं कप द्वारा सम्मानित किया गया।जिसमें छात्र आदित्य कुमार द्वारा 469 अंक लाने पर कोचिंग संचालक ने आदित्य को कप डायरी एवं 11 सौ रुपये नगद राशि देकर सम्मानित किया। जबकि राहुल कुमार 439, रितिका कुमारी 433, अमित कुमार 430, मृत्युंजय कुमार 427, प्रीतम कुमार 426 , प्रत्युष कुमार 425, सोनम 424, सत्यम कुमार 423,शुमभ कुमार 418 , जागृति कुमारी 411 , भावना कुमारी 411, सनी कुमार 406, शिवम कुमार 405 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से पास होकर अपने गाँव का नाम रौशन किया। इधर मुख्य अतिथि मानसी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुशांत कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार सिकन्दर आजाद वक्त , एवं कोचिंग के निदेशक देवराज गंर्धव सहित उपस्थित शिक्षकों ने संयुक्त रुप से सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। अतिथियों ने कहा की मेहनत हमेशा रंग लाती है। अतिथियों ने छात्र छात्राओं को आगे भी मेहनत कर पढ़ाई करने पर जोर दिया। अतिथियों ने कहा की सनराइज़ कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान किया जा रहा है, जिसके बदोलत दर्जनों छात्र छात्राओं ने प्रथम अंक प्राप्त कर कोचिंग का नाम तो रौशन किया ही है। विधालय एवं परिवार का भी नाम रौशन किया है। मौके पर धीरेन्द्र कुमार, चन्द्रशेखर, पंकज कुमार, अजय सिंह, ललित ठाकुर, बलवीर यादव, प्रकाश कुमार, राजीव राज आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें