23.9 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

ट्राॅफी के साथ वेटरन वर्ग के प्रथम विजेता, मनोज कुमार राय

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया मानसी शतरंज बांका  वेटरन वर्ग में चैम्पियन बने खगड़िया के मनोज कुमार राय। बांका खेल भवन में आयोजित चौथा मंदार फिडे रेपिड रेटिंग चेस प्रतियोगिता पांच अप्रैल को आयोजित किया गया था। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुल 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें अपने खगड़िया के चार स्टार खिलाड़ी क्रमश मनोज कुमार राय, शुभम कुमार, प्रशांत कुमार सिंह और मोनु कुमार ने भी अपना अपना दांव चला। मुख्य निर्णायक अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर सह अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नन्दकिशोर श्रीवास्तव ने खगड़िया के खिलाड़ियों का परिणाम घोषित करते हुए कहा कि वेटरन वर्ग में मनोज कुमार राय प्रथम स्थान प्राप्त किए। उन्हें एक शानदार ट्राफी और नगद एक हजार रुपए और शुभम कुमार को मेन प्राइज में दुसरा स्थान प्राप्त हुआ, उन्हें एक शानदार ट्राॅफी, नगद सात हजार रुपए और प्रशांत कुमार सिंह को विलोव 1800 रेटिंग में दुसरा स्थान प्राप्त हुआ, उन्हें भी एक शानदार ट्राफी और आठ सौ रुपए नगद पुरस्कार बांका जिला शतरंज संध कि ओर से अतिथियों ने दीया। मोनु कुमार की सामान्य स्तिथि रहीं। उक्त बातों की जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने दिया है। यशवंत ने आगे बताया की बहुत जल्द अकादमी कि ओर से खगड़िया में 46 वां निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता होगा। ज्ञात हो कि नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी की ओर से 45 निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता और 15 निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पहले ही किया जा चुका है। अकादमी का उद्देश्य यह है कि जिले के खिलाड़ी जिला में प्रतियोगिता के माध्यम से अभ्यास करें और बाहर जाकर जिले का नाम रौशन करें। बधाई देने बालों में जे के जवाहर, मधुकान्त भारती, युगल किशोर, हर्षवर्धन राज, अमित कुमार, संतोष कुमार, अमरनाथ गुप्ता, अभय कुमार बिक्कि,विवेक भगत, केशव कुमार यशवंत, माधव कुमार यशवंत, मानव कुमार, गजेंद्र कुमार सहित जिले के खेल प्रेमी ने बधाई संदेश दिया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें