23.5 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

मानसी में डिग्री की पढ़ाई प्रारंभ होने से युवाओं को मिलेगा लाभ , नलिन सिंह

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत 18 नए राजकीय डिग्री महाविद्यालय में कला संकाय के छह विषयों की पढ़ाई की मंजूरी दी गई हैं, जिसमें जिले से मानसी सहित चौथम एवं बेलदौर भी शामिल हैं ।  स्टूडेंट्स फॉर सेवा के प्रांत सह संयोजक नलिन सिंह ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए बताया कि एबीवीपी लगातार कई वर्षों से मांग करते आ रही थी कि मानसी में डिग्री कॉलेज की स्थापना हो, आज उसी संघर्ष एवं बिहार सरकार की इच्छाशक्ति का परिणाम हैं कि मानसी में डिग्री कॉलेज में बच्चों का नामांकन सत्र 2026 – 30 में होगा । उन्होंने बताया कि मानसी में डिग्री कॉलेज खुल जाने से अब दूरी पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी, क्षेत्र की उन लड़कियों को अब शहर के नाम पर पढ़ाई नहीं रोकनी पड़ेगी एवं समय के साथ साथ आर्थिक बचत भी होगा । वहीं उन्होंने बताया कि जल्द विश्वविद्यालय स्तर से जगह चिन्हित कर कॉलेज का निर्माण किया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें