जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक जहानाबाद के जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव के द्वारा 5 सूत्रीय मांग को लेकर सरकार की नीतियों का जमकर विरोध और प्रदर्शन किया एवं एक विज्ञापन जहानाबाद स्टेशन प्रबंधक को सौंपा गया। जिसमें मुख्य रुप से वंदे भारत ट्रेन का ठहराव जहानाबाद स्टेशन पर किया जाए, जहानाबाद कोर्ट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा दिया जाए, महानगरों की सफर करने के लिए पि जी लाइन में रेलों का परिचालन शुरू एवं ठहराव दिया जाए, 4.15 pm में गया से एक नई डीएमयू की शुरुआत किया जाए। एवं डोमिसाइल नीति को सरकार वापस ले साथ ही मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर तत्काल सरकार को बर्खास्त किया जाए। जिला अध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपने के बाद प्रेस के साथियों से कहा की देश में तानाशाह की सरकार है समाज के लिए लड़ना भी जुर्म बना दिया गया। उपरोक्त मांगों को लेकर आज हमारा रेल चक्का जाम का कार्यक्रम था लेकिन रेलवे स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया गया था । जब हम स्टेशन प्रबंधक को समाज की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे तो हम प्रशासन से घिरे हुए थे जैसे बहुत बड़े मुजरिम को प्रशासन पकड़ कर ले जा रही है मानो हमने कोई बहुत बड़ा जुल्म किया हो। यदि समाज के लिए लड़ना जुल्म है ऐसा जुल्म मैं हजार बार करूंगा चाहे मेरी जान भी चली जाए मैं जान की परवाह नहीं करगां। ज्ञापन सौंपने में हमारे साथ छात्र जिला अध्यक्ष विक्की कुमार यादव, युवा नेता शैलेंद्र यादव, काको प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश यादव उपस्थित थे।


