27.6 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

बेगूसराय में एक तरफ लोग होली में मशहूर थे, वहीं दूसरी तरफ एक छात्रा का कुएं से मिला

जगदूत न्यूज़ ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम बेगूसराय में तीन दिनों से लापता नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया है. नाबालिग का शव होली के दिन कुएं से मिला है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वह पिछले 23 तारीख से ही रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थी, जिसके बाद उसकी खोजबीन की जा रही थी. घटना सिंघॉल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक की है.नाबालिग का शव बरामद: लड़की इंटर की छात्रा बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले अचानक घर से छात्रा लापता हो गई. घर वालों के द्वारा छात्रा की काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका. बाद में परिजनों के द्वारा सिंघौल थाना में लड़की के गुमसुदगी का मामला दर्ज कराया गया. जिसके बाद आज गावं के लोगों द्वारा कुएं में शव होने की सूचना दी गयी.

घटना से परिजनों में कोहराम: सूचना मिलने के बाद परिजनों ने शव की पहचान की. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना के बाद सैकड़ों लोग कुआं के पास जमा हो गए. इधर मामले की सूचना मिलने पर सिंघौल थाना पुलिस भी पहुंची और कुएं से छात्रा के शव को बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं आगे की जांच-पड़ताल में जुट गई.परिजन का बयान: घटना के संबंध में पिता ने बताया कि लड़की 23 तारीख को अचानक से लापता हो गयी, जिसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गयी. लड़की के गुमसूदगी की सूचना सिंघौल थाने में दी गई. इसी बीच आज कुछ लोगों ने बताया कि कुएं में एक शव पड़ा हुआ है, जिसकी पहचान की गई।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें