27.6 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

संत कार्तिक साहेब की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

*कार्तिक साहेब समाज में सात्विक चेतना जगाने वाले महान संत थे: बबलू मंडल*

*संत कार्तिक साहेब की कृति सदैव याद किए जाएंगे:मनीष सिंह*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया सदर प्रखण्ड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत नन्हकू मंडल टोला स्थित मेनका-कार्तिकेय सदन के सभा कक्ष में स्मृति-शेष संत कार्तिक साहेब की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री के आयोजकत्त्व व स्थानीय मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।मौके पर आगत अतिथियों के द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और नमन किया गया।मुख्य अतिथि जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि पिता ही धर्म, स्वर्ग व तप हैं,जिसे आज राकेश पासवान शास्त्री ने पितृ सेवा कर उक्त तीनों पुण्य प्राप्त कर लिया।आज इनके पिता संत कार्तिक साहेब समाज में सात्विक चेतना जगाने वाले महान संत थे।आज ही के दिन वर्ष 2023 में जब वे ब्रह्मलीन हो गये थे तब मृत्यु भोज बहिष्कार कर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम हुआ था जिसे समाज और परिवार हित में सबको अपनाना चाहिए।उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग और संस्कारों को हमलोग हमेशा साथ लेकर आगे बढ़ते रहेंगे।मुख्य अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने कहा कि ब्रह्मलीन संत कार्तिक साहेब भले ही हमलोगों के बीच नहीं हैं ,पर उनकी कृति सदैव याद किये जाएंगे।विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक बालकिशोर पासवान ने कहा कि संत कार्तिक साहेब से मेरा व्यक्तिगत लगाव था,बार-बार उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।वे एक पहुंचे हुए रामानन्दी विचारधारा के संत थे।उनका आशिर्वाद सदैव हमसबों पर बना रहे।मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर ने संत कार्तिक साहेब के जीवन वृतांत पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उन्हें सर्व हिताय सर्व सुखाय का चिंतक बताया।इस अवसर पर सीआईडी विभाग के इन्सपेक्टर जयजयराम पासवान,कनीय वैज्ञानिक डॉ0 अमित कुमार,शिक्षक जीवन शर्मा, प्रफुल्ल चन्द्र घोष,राजद नेता मौसम कुमार गोलू,शिक्षक कुलदीप कुमार सिंह,संजय पासवान अधिवक्ता ,जदयू नेता राजेश यादव,विक्की चौहान,यशवंत चौहान,अवेश तांती,ग्रामीण आवास सहायक अभय कुमार, सुवोध पासवान,हरिवंश कुमार, नीतू कुमारी, सूर्यवंश कुमार एवं आदित्य राज सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें