43.3 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में जिला कार्ड समिति सदस्य एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी जिला कार्य समिति सदस्य एवं मंडल अध्यक्षो की एक बैठक जिला कार्यालय सिकरिया में आहुत की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा लोकसभा प्रभारी मुकेश शाह सह प्रभारी अशोक शर्मा किसान मोर्चा जिला प्रभारी कृष्णकांत राय जी उपस्थित हुए।बैठक का संचालन जिला महामंत्री रणविजय कुमार सिन्हा ने किया जिसमें सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम के साथ शुरू किया गया।बैठक का मुख्य बिंदु 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार अबकी बार 400 पार के स्लोगन को सफल बनाने के लिए उपस्थित पदाधिकारीयों ने संकल्प लिया साथ ही (लाभार्थी संपर्क योजना, किसान नेताओं के साथ संपर्क करना, किसानों के साथ ग्राम चौपाल, किसान संगठनों से संपर्क करना, सहकारी समिति से संपर्क स्थापित करना) कार्यक्रम के लिए तीनों विधानसभा प्रभारी की नियुक्ति की गई।उपस्थित मंडल अध्यक्षो ने आम सहमति से अपने अपने मंडल में बैठक के लिए समय एवं तिथि सुनिश्चित किया।मौके पर कृष्ण कुमार वर्मा, कृष्णा,प्रसाद,उदय शर्मा,राजनंदन सिंह,राकेश कुमार,धर्मेंद्र कुमार,अजीत कुमार,संजय कुमार,संजय शर्मा,चितरंजन कुमार सहित अनेकों भाजपा पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें