जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद के अनुग्रह नारायण स्मारक महाविद्यालय में अपने संस्थापक सचिव स्व श्याम नारायण बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार सहित छात्र गण भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्व0 श्याम बाबू एक विचार बताया। इस अवसर पर सचिव प्रोफेसर जगन्नाथ सिंह ने स्व०श्याम बाबू को जहानाबाद का तपस्वी और सहृदय व्यक्तित्व बताया। जिला में क ई महाविद्यालय एवं विद्यालय का निर्माण कर जिला के उच्च शिक्षा के उन्नयन में महान योगदान दिया। प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्याम नारायण बाबू 1942के आंदोलन में शामिल थे। इस क्रम में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत का कोप भाजन बनना पड़ा।वें वर्षों जेल की यातन सहे।प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश प्रकाश सिंह ने इनके व्यक्तित्व को प्रेरणादायक बताया।आज ऐसे स्वतंत्रता सेनानी से हम त्याग और बलिदान का आदर्श अपने आप में स्थापित कर सकते हैं। संबोधित करने वालों में प्रो अरविंद कुमार सिंह, डॉ बीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ अखिलेश पाण्डेय, डॉ शिव कुमार सिंह,प्रो मिथिलेश कुमार सिंह,प्रो अली सालीम, प्रो नरेंद्र कुमार सिंह, प्रो शिव प्रकाश सिंह, एवं प्रधान लिपिक अभय कुमार सिंह मुख्य थे।


