32.8 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

जहानाबाद में संचालित खेलो इंडिया भारतोलन स्मॉल सेंटर का निरीक्षण

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के एक्सीलेंट सेंटर की चीफ कोच हंसा शर्मा 11 .04.24 को जहानाबाद में मौजूद थी। उनके द्वारा जहानाबाद खेल भवन सह व्यायामशाला, जहानाबाद में संचालित खेलो इंडिया भारोतोलन स्मॉल सेंटर का निरीक्षण किया गया एवं भारतोलन के खिलाड़ियों का प्रदर्शन का ट्रायल भी लिया गया l हंसा शर्मा ने बताया की जहानाबाद जिला के खिलाड़ियों मे प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं और यहाँ के खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा सकते हैं ।उन्होंने जहानाबाद जिला भारोत्तोलन संघ के पदाधिकारियों की भूरी भूरी प्रशंसा की और उनके कार्यों को सराहा l मौके पर सहायक कोच रॉकी कुमार,जहानाबाद जिला भारोत्तोलन संघ के कोषाध्यक्ष अंशु कुमार समेत दर्जनों खिलाड़ी उपस्थित थे ।जिला खेल पदाधिकारी, पूनम कुमारी द्वारा इस अवसर पर, खेल भवन सह व्यामशाला, जहानाबाद मे भारत की प्रथम महिला द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की चीफ कोच हंसा शर्मा, को बुके एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया तथा उनके जहानाबाद आगमन पर गिरिजेश कुमार, खेलो इंडिया भारोतोलन स्मॉल सेंटर के कोच द्वारा भी उन्हें पौधा देकर स्वागत किया गया एवं भारोत्तोलन संघ की ओर से शुभकामनायें भी दी गई l इस दौरान उन्होंने खेलों इंडिया के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी देखा । चयनित खिलाड़ी 23 अप्रैल को पटना मे होने वाले चयन प्रतियोगिता मे भाग लेंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें