23.5 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

खिरनियां मोड़ से लेकर बलहा ढाला तक उर रहे धूल से हर कोई परेशान

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बलहा पंचायत के बलहा बाजार प्रमुख बाजार में से एक है।जानकारी के लिए बता दे की इन दिनों एसएच 95 सरक निर्माण का कार्य जोरों से चल रहा है।जिस कारण कुछ परेशानी भी बढ़ गई है।वही बताया जा रहा है हर दिन खिरनियाँ प्लांट से फनगो प्लांट पर से गिट्टी लेकर सैकड़ो हाइवा हर दिन आता जाता रहता है।जिस कारण खिरनिया मोड़ से लेकर बदला घाट ढाला तक बसे लोगो के घरों में काफी मात्रा में धूप उड़ते रहता है जिस कारण लोगो को काफी परेशानी होती है वही स्थानीय गुड्डू साह,रमेश कुमार,ललन कुमार,गोलू कुमार,सम्मी कुमार,राकेश कुमार,मंचन साह आदि दर्जनों लोगो ने कहा की हमलोग धूल से परेशान है।वही गुड्डू ने कहा की हर दिन धूल उड़ने के कारण घर के रखे खाना भी खराब हो जाता है।जबकि कई लोगो का तबियत भी खराब हो गया है।

जबकि हर दिन दर्जनों हाइवा इसी सरक से करुवा मोड़ के रास्ते फनगो जाता है।उसके बाद भी खिरनीया मोड़ से लेकर बदला घाट ढाला तक पानी छिड़काव करना उचित नहीं समझते है। वही लोगो ने मांग किया कि एसएच 95 निर्माण कंपनी से हर दिन खिरनीय मोड़ से लेकर बदला घाट ढाला तक पानी देने की मांग किया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें