23.5 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने अकेले संदिध हालत में देख कर उसे चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा

*ऑपरेशन “नन्हे फ़रिश्ते *
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणवीर कुमार साथ आरक्षी सुमन कुमार पासवान स्टेशन गस्त के दौरान खगड़िया स्टेशन पीएफ नंबर 02/03 पर समय करीब 13:00 बजे दो बालक को अकेले घूमते हुए देखा। नाम पता पूछने पर (1)शिवम राज ,उम्र -08 वर्ष, पिता -मनीष सिंह, घर -माली पुली काली स्थान, थाना -चित्रगुप्त नगर, जिला -खगड़िया (2) आर्यन राज, उम्र- 08 वर्ष ,पिता- भविष्य सिंह, पता उपरोक्त बताया । स्टेशन पर आने के बाबत पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए आसपास के यात्रियों से उनके विषय में पूछने पर किसी ने इन्हें अपना नहीं बताया तत्पश्चात सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा 1098 पर चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया को सूचना दिया गया । सूचना के आलोक में चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया से कृष्ण कुमार साथ प्रभाकर कुमार कैस वर्कर आए, जिन्हें दोनों बालक को उनके परिजन को आने तक सही सलामत उनके देखरेख हेतु सुपुर्द कर दिया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें