*बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ,श्री एच ० आर ० श्रीनिवास ,श्री जितेंद्र सिंह गंगवार ,एडीजी मुख्यालय ,श्री आलोक रंजन घोष ,अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ,बिहार के द्वारा 36 जहानाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत लोकसभा आम निर्वाचन 2024 संबंधी निर्वाचन कार्यो की तैयारी की समीक्षा*
जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ,बिहार के नेतृत्व में एसoएस0 जहानाबाद स्थित डिस्पैच सह मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया गया। अवगत कराना चाहेंगे कि 36 जहानाबाद लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र हैं ,जिनमें तीन जिला जहानाबाद में ,216 जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र ,217 घोसी विधानसभा क्षेत्र एवं 218 मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र ,गया जिले का 233 अत्री विधानसभा क्षेत्र तथा जिला अरवल में 214 अरवल विधानसभा क्षेत्र एवं 215 कुर्था विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इन सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र एस 0एस 0कॉलेज जहानाबाद को बनाया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के द्वारा मतगणना स्थल की स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा वज्रगृह सह मतगणना केंद्र पर की गई व्यवस्था के प्रति संतोष प्रकट किया गया। उनके द्वारा जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे को निदेश दिया गया कि मतगणना कार्य में संलग्न कर्मियों ,उपस्थित प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं यथा पेयजल शौचालय,शुल्क एवम निशुल्क भोजन व्यवस्था ,वाटरप्रूफ पंडाल पंखों की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था अवश्य रखी जाए।
समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचि पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे, जिला पदाधिकारी अरवल,श्रीमती वर्षा सिंह के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक जहानाबाद ,पुलिस अधीक्षक अरवल, सभी 6 विधानसभाओं के सहायक निर्वाचि पदाधिकारी एवं जहानाबाद के तीन विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन संबंधी विभिन्न कोषागों के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे। मतदान प्रक्रिया एवं मतगणना हेतु अब तक किए गए तैयारी की सराहना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के द्वारा की गई एवं इस बात पर संतोष व्यक्त किया गया कि समयबद्ध कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। मतगणना हॉल के निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन आयोग बिहार के द्वारा कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को निर्देशित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में मतगणना हॉल में आवश्यक सभी जरूरी बदलाव ससमय पूरे कर लिए जाए।


