21.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

पायनियर P3532 मक्का बीज का दो दिवसीय फसल प्रदर्शन कार्यक्रम हुआ संपन्न

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया चौथम प्रखंड के भूतौली ग्राम में कृषि क्षेत्र की अग्रणी कंपनी पायनियर ने अपने नये संकर मक्का बीज पी3532 का फसल प्रदर्शन किया एवं मक्का की उन्नत खेती की जानकारी दी। प्रथम दिन में 150 से अधिक किसानों ने प्रदर्शनी में भाग लिया जिसमें पी3532 ने उपज की नई परिभाषा लिखते हुए लगभग 60 क्विंटल प्रति एकड़ का रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया ।
दूसरे दिन ज़िला के प्रतिष्ठित कृषि व्यवसायी एवं मक्का आढ़ती भाग लिये । व्यवसायी ने बताया कि पी3532 के दाने बड़े, बजानदार और कम नमी वाले होते है जिससे हम यह मक्का किसानों से आसानी से ले लेते है और हमे भी इस मक्का को आगे बेचने में काफ़ी आसानी होती है ।
कंपनी के जिला अधिकारी कपिल श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि P3532 के भुट्टो में दो धारी ज़्यादा होने के साथ साथ रिकॉर्ड शेलिंग प्रतिशत है । किसान सुरेंद्र तिवारी ने अपने खेत में पी3532 के भुट्टे दिखाते हुए बताया कि मुझे अपने खेत में घना लगाने के बबजूद एक समान आकार के भुट्टे मिले जिससे अच्छा उत्पादन आया ।
प्रदर्शन कार्यक्रम को मनोहर कुमार, आमोद कुमार, मनोज मोदी एवं कंपनी के अन्य प्रतिनिधियों द्वारा संपन्न किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें