जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क समाचार संकलन हेतु मतगणना परिसर में एक मीडिया सेन्टर का स्थापना की गई है। इसके नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी एवम सहायक कर आयुक्त जहानाबाद को नामित किया गया है। मीडिया सेन्टर में सभी समुचित व्यवस्थाएं की गई है। साथ हीं मीडिया प्रतिनिधियों को प्रत्येक चरणवार परिणाम उपलब्ध करायें गये है।
मतगणना परिसर में विद्युत की आपूर्ति हेतु कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल को निदेश दिया गया कि विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। साथ हीं कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल को आदेश दिया गया कि मतगणना दिवस के दिन स्वयं भ्रमणशील रह कर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करेंगे। साथ हीं मतगणना हाॅल में एवम परिसर में आवश्यकतानुसार ठंढा पेयजल की व्यवस्था करेंगे।
ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था की व्यवस्था प्रत्येक मतगणना कक्ष में करने का निदेश दिया गया है। साथ हीं एक ध्वनि विस्तारक यंत्र जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कक्ष में तथा एक ध्वनि विस्तारक यंत्र मीडिया कोषांग में भी लगाया जाएगा।
मतगणना कार्य को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति जिला गोपनीय शाखा से की जा रही है। साथ हीं सुरक्षा के दृष्टी से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे। असैनिक शल्य चिकित्सक -सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों एवं कर्मियों प्राथमिक उपचार हेतु एस.एस. काॅलेज में चिकित्सा दल के साथ आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं एवं एम्बुलेंस के साथ प्रतिनियुक्ति करेंगे। आपात स्थिति से निपटने हेतु जिला अग्निशमन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि वे मतगणना दिवस के दिन पूर्वाह्न 05ः00 बजे से आवश्यकतानुसार अग्निशमन वाहन की व्यवस्था करेंगे। साथ हीं आपात स्थिति/विकट स्थिति से निपटने हेतु चिकित्सा दल का गठन किया गया है एवं आग लग जाने जैसी आपात स्थिति से निपटने हेतु अग्निशमन वाहन की व्यवस्था की गई है। इसके पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण हेतु राज्य कर आयुक्त की प्रतिनियुक्ति की गई है।
मतगणना परिसर के अंदर एवं बाहर साफ-सफाई की सम्पूर्ण जबावेदी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर प्रबंधक, जहानाबाद की होगी। मतगणना से पूर्व सफाई कराने का निदेश दिया गया है। साथ हीं दिनांक 04 जून को प्रातः 06ः00 बजे से लगातार मतगणना समाप्ति तक पूरे परिसर में विशेषकर मतगणना कक्ष में प्रत्येक 03 घंटे पर साफ-सफाई की व्यापक व्यवस्था एवं कुड़े को परिसर से हटाने की व्यवस्था अपनी टीम के साथ करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा 214-अरवल मतगणना स्थल एस.एस. काॅलेज परिसर में अवस्थित सभा कक्ष भूतल में किया गया है। इसी प्रकार 215-कुर्था का मतगणना स्थल एस.एस. काॅलेज परिसर में अवस्थित मुख्य भवन के प्रथम तल पर हाॅल नंबर 07 में, 216-जहानाबाद का मतगणना स्थल एस.एस. काॅलेज परिसर में अवस्थित अर्थशास्त्र भवन भूतल हाॅल के बाये तरफ, 217-घोषी का मतगणना स्थल एस.एस. काॅलेज परिसर में मुख्य भवन के द्वितीय तल के हाॅल नंबर 11 में, 218-मखदुमपुर का मतगणना स्थल एस.एस.काॅलेज परिसर में मुख्य भवन के द्वितीय तल के हाॅल नंबर 10 में तथा 233-अतरी एस.एस. काॅलेज परिसर स्थित मुख्य भवन के प्रथम तल के हाॅल नंबर 06 में मतगणना कार्य संलग्न किया जाएगा।


