JNA /रंजय तिवारी
दिल्ली।नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं मोदी मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश कर दी थी। जबकि संभावना जताई जा रही है कि 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। हलाकि 7 जून को एनडीए की बैठक में उन्हें गठबंधन के नेता चुने जाने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होने आज राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपना इस्तीफा पत्र उन्हें सौंपा। इससे पहले मोदी मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश कर दी थी।jnaके अनुसार के संभावना जताई जा रही है कि 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
7 जून को एनडीए की बैठक में उन्हें गठबंधन के नेता चुने जाने की उम्मीद है। ज्ञात हो, कि चुनाव नतीजों में भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस ने 99 सीटें जीती है।
मंगलवार को पीएम मोदी ने दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने कहा “भाजपा तीसरी बार सरकार बना रही है। हम जनता के आभारी हैं, उन्होंने भाजपा और एनडीए पर पूरा भरोसा जताया। बोले, पीएम यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है, यह भारत के संविधान में दृढ़ विश्वास की जीत है, यह विकसित भारत के संकल्प की जीत है। यह ‘सबका साथ सबका विकास’ की जीत है। वहीं राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाओं का वजार गर्म है।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति को को सौंपा इस्तिफा,8 जुन को लगें पीएम पद की शपथ
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


