जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जदयूु के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल तथा जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन बाबू अब इस दुनिया में नहीं रहे।गुरूवार को रात करीब 9 बजे दिल्ली स्थित आवास पर जब उनकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी तभी इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाने के दौरान राजीव रंजन बाबू अंतिम सांस लिये और वे हमलोगों को छोड़ कर इस दुनियां से ब्रह्मलीन हो गये,जो काफी दुःखद है।उनके अकस्मात निधन से हम और हमारे जदयू परिवार काफी मर्माहत हैं।
इन्होंने बताया कि वे एक मृदुभाषी कुशल राजनेता थे।दलितों-महादलितों, पिछड़ों अतिपिछड़ों के मसीहा और जदयू के सच्चे सिपाही हीं नहीं एक निर्भिक बुलंद आवाज थे।उनके अचानक निधन होंने से हमारी पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव है।वे वर्ष 2010-15 तक नालंदा जिला के इस्लामपुर विधानसभा से माननीय विधायक थे।वे हाल ही में खगड़िया लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए समर्थित लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास के उम्मीदवार आदरणीय श्री राजेश वर्मा जी (अब माननीय सांसद) के चुनाव प्रचार प्रसार के लिए खगड़िया आये थे जो प्रेसवार्ता भी किये थे।इधर 20 जुलाई 2024 शनिवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय के प्रेस प्रवक्ता कक्ष में जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल जी के साथ हमलोग उनसे मिले एक साथ चाय पिये और आगामी वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए समीक्षात्मक चर्चा भी हुई हमलोगों को मार्गदर्शन दिये; जो उनसे हमारा अंतिम मिलन रहा।आज वो हर कार्यकर्त्ताओं के दिल को जीतने वाले महामानव स्वयं अपने जिंदगी से हारकर हमलोगों से सदा सदा के लिए बिछूर गये। ईश्वर उनकी पवित्र आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति दें । यही कामना के साथ उन्होंने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत शत नमन किया।
इधर जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन के निधन पर जदयू के उपाध्यक्ष अरूण केसरी, अशोक कुमार सिंह महेंशखूंट,कैप्टन योगेन्द्र सिंह, मनोज कुमार सिंह,शम्भु झा ,राजकुमार फोगला,पंकज कुमार पटेल,अजय मंडल ,संदीप केडिया,उमेश सिंह पटेल,प्रमोद कुमार सिंह,केदार प्रसाद सिंह,प्रमोद केडिया ,अनिल जयसवाल, पुरूषोतम अग्रवाल,रामविलास महतों,अनिल कुमार सिंह, नूतन सिंह पटेल ,साधना देवी सदा, नीलम वर्मा, चन्दन कुमारी,निर्मला कुमारी, अविनाश पासवान,राजेश सिंह, प्रभाकर चौधरी उर्फ मंटून चौधरी ,राका सहाय,वीणा पासवान,ममता जयसवाल,लोहा सिंह,मनोज कुमार मथुरापुर, सुबोध यादव,सुनील कुमार सिंह ,रूस्तम अली ,मो0शहाव उद्दीन,जीयाउल हक,श्रीकांत सिंह कुशवाहा ,फिरदोस आलम,मो0 नासीर इकबाल,अनिल सिंह,रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, अमरेन्द्र सिंह, मायाराम मंडल, अशोक राय,संजय सिंह कुशवाहा, सुवोध साह,दिलीप पोद्दार ,अनुज शर्मा, हीरानन्द सिंह, उदय कुमार सिंह, रामप्रवेश यादव ,नीतीश सिंह पटेल,मनीष कुमार सिंह,प्रवीण चौरसिया ,विनय सिंह रौशन,पंकज चौधरी ,चन्देश्वरी राम,सावन कुमार बंटी,कमल कुमार पटेल ,अंगद कुमार, धीरेन्द्र कुमार यादव,कौशल किशोर सिंह ,कमल किशोर पटेल,ललित चौधरी,जयकुमार सिन्हा, चन्दन फोगला ,पवन पासवान,सिद्धांत सिंह छोटू ,जयजयराम सिंह,बिक्रम शर्मा, नवनीत कुमार सिंह, पार्वती देवी,पंकज पासवान,संतोष कुमार सिंह ,किरणदेव करण,रंजन कुमार आदि दर्जनों पार्टी के नेताओं ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया।साथ ही पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।


