34.2 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

श्री वाणभट्ट संस्कृत महाविद्यालय के नए भवन का स्थानीय विधायक ने किया उद्घाटन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद (कलेर )अरवल कलेर प्रखंड के महरौली ग्राम में स्थित श्री बाणभटट् संस्कृत महाविद्यालय अरवल के नए भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक महानंद के अलावे लोजपा के महिला मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ इंदु कश्यप श्री वाणभट्ट संस्कृत महाविद्यालय के संस्थापक डॉ एस के सुनील कलेर भाग 2 के अमृता रानी ,जहानाबाद के वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से संयोजित किया।उद्घाटन के पूर्व महाविद्यालय में विधिवत पूजन अर्चना वास्तु शांति पूजन किया गया जिसका श्री गणेश पंडित नारायण निराला के द्वारा किया गया इस अवसर पर विधायक महानंद ने महरौली ग्राम के माधव संस्कृत मध्य विद्यालय के जर्जर भवन में नए भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक महानंद ने कहा कि मुझे दोनों विद्यालय को देखकर काफी प्रसन्नता हुई महाविद्यालय के चार दीवाली का निर्माण तथा मध्य विद्यालय के जर्जर भवन को निर्मित करने का हमसे जितना होगा मैं प्रयास करूंगा! इस अवसर पर तरेत पाली पीठाधीश्वर स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज ने भी महाविद्यालय में आकर लोगों को आशीर्वाद वचन दिये तथा वास्तु पूजन में भाग लिये इस अवसर पर स्वामी चक्रपाणी जी महाराज, लोजपा के महिला नेत्री दिव्या भारती, इस अवसर पर माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव कौशलेंद्र आचार्य अमलेश श्याम किशोर शर्मा, अशोक शर्मा ,डॉक्टर रामानुजचार्य, मुकेश कुमार सहीत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें