जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया भारत छोड़ो आन्दोलन के 82 वें वर्षगांठ पर खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा शांतिपूर्ण तिरंगा मार्च खगड़िया शहर में निकाला गया तथा शहर में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उन्हें याद किया गया। तिरंगा मार्च का नेतृत्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान कर रहे थे। गुड्डू पासवान ने कहा कि आज़ादी की लड़ाई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ी गई और आज़ादी के दीवानों ने अपनी कुर्बानियां देकर देश को आजाद कराया और आज हम सभी स्वतंत्र भारत में अपनी आजादी पर खुले में सांस लेने का साहस कर रहे हैं। आज राष्ट्रीय स्वंतत्रता आंदोलन के प्रतीक 09 अगस्त को हमलोग हर साल अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाते हैं।
जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने तिरंगा यात्रा के दौरान शहीद प्रभुनारायण चौक, शहीद चंद्रशेखर आज़ाद स्टेशन चौक, राजेंद्र चौक एवं बापू नगर बलुआही में उनके आदमकद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए अपनी आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। उक्त मौके पर खगड़िया जिला युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सन्नी कुमार ने युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न किया उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष बुद्धदेव प्रसाद यादव, शहीद कुमार, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी गायत्री भारती, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बबिता देवी, एससी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश कुमार अविनाश, प्रदेश डेलीगेट उदय यादव, एससी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान, जिला महासचिव अर्जुन स्वर्णकार, प्रमोद राय, कैलाश शर्मा, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू,सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र चौरसिया,मानसी प्रखंड अध्यक्ष प्रतिभा कुमारी,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, मुरारी सिंह, सुनील झा,अशोक साह अर्जुन यादव, फुलचद्र यादव,कारेलाल,चंदन कुमार यादव देवानंद ठाकुर आदि मौजूद थे।


