25.9 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

NH 31 पर हाईवा कि चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र NH 31 पर एकनिया ढाला के पास देर शाम को हाईवा के जोड़दार धक्के से एक बाइक सवार समाजिक कार्यकर्त्ता की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के जालिम बाबू टोला निवासी सामंत यादव के रूप में हुई है। पेशे से वह प्राइवेट शिक्षक सह समाजिक कार्यकर्त्ता है। बताया जाता है कि वह मानसी बाजार से घर के के लिए समान लेकर घर लौट रहा था। इसी क्रम में एकनिया ढाला के समीप एक अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक सवार की हाईवा को मानसी बाजार से अपने गिरफ्त में ले लिया। मौके पर ही मौत कि खबर सुन कर मानसी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई। घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दूसरी ओर मानसी पुलिस ने हाईवा को गिरफ्त में लिया। मानसी थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही हाईवा को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर मृतक के मृतक के परिवार वालों को रो-रो कर बुरा हाल कल्याण के निधन पर मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी, उप मुख्य पार्षद पप्पु कुमार सुमन,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभूति कुमार यादव, वॉर्ड पार्षद सनमुन कुमार, शिक्षक विपीन कुमार, त्रनेश नंदन, विकाश कुमार, जितेन्द्र कुमार, वार्ड पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि हीरालाल यादव, डेविड कुमार, रवि कुमार, मनीष कुमार, पांडव कुमार आदि दर्जनों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें