44.4 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

आँगनबाड़ी सेविका-सहायिका ने पांचसूत्री मांगों को लेकर शनिवार को भी किया धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम

*सेविका-सहायिका की मांगे जायज है, सरकार इनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करें और जल्द मांगें पूरी हो:सह अध्यक्ष*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बिहार सरकार के द्वारा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि 10 हजार करने, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में बिहार में भी ग्रेच्यूटी भुगतान सुनिश्चित करने,केंद्र सरकार के द्वारा सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए क्रमशः ग्रेड सी व ग्रेड डी में समायोजित करने तक सेविकाओं का 25 हजार तथा सहायिका का 18 हजार प्रतिमाह मानदेय सुनिश्चित करने, योग्य सहायिका को सेविका पद पर बहाली में 10 अंक बोनस देने का प्रावधान करने,सेविका,सहायिका एवं पर्यवेक्षिका के रिक्त पदों पर अविलंब बहाली करने आदि पांचसूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रही जिले भर की आँगनबाड़ी सेविका सहायिका ने बिहार राज्य आँगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्त्वाधान में शनिवार को भी विशाल प्रदर्शन किया।धरना की अध्यक्षता समिति की जिला महासचिव सह राज्य सचिव कुमारी निर्मला ने की।धरना में आन्दोलन कारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में और केन्द्र सरकार के विरुद्ध जमकर गगनभेदी नारे लगाये।
सेविका-सहायिका के मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संविदा कर्मी महा संघ के प्रदेश प्रवक्ता सह जिला अध्यक्ष राकेश कुमार शास्त्री ने कहा कि इनकी मांगे जायज है।सरकार इनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए पुरा करने के लिए सार्थक कदम उठायें।अन्यथा एक ही देश में आँगनबाड़ी सेविका सहायिका के प्रति दो नीति की संस्कृति आपको ले डुबेगी।इसलिए पुरी कर दो सेविका-सहायिका की मांग,नहीं तो होगी तेरी सत्ता नकाम।
आँगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के राज्य सचिव कुमारी निर्मला ने कहा कि हमलोगों का मानदेय एक मनरेगा मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी के भी समान नहीं दिया जाता है;जो संविधान, न्यायालय व मानवाधिकार का घोर अपमान और उलंघन है।उन्होंने कहा कि जबतक मानदेय वृद्धि सहित हमारी पांचसूत्री मांगे पूरी नहीं होती है तबतक हमारा आन्दोलन अनवरत जारी रहेगा।अब नहीं सहेंगे शोषण और अपमान, पुरा करायेंगे अपनी मांग।हम झुकने और डिगने वाले नहीं, अपना हक अधिकार ले के रहेंगे।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में उपाध्यक्ष वीणा कुमारी यादव,कोषाध्यक्ष गीता कुमारी,कुमारी कमला,मीनाक्षी कुमारी, सिंकी कुमारी,अनिता देवी, गौरी देवी, विन्दू देवी, कुमारी कंचन माला,अंजूमआरा,रविन्द्र कुमार, मनोज यादव, आशा कुमारी, आजाद कुमार, विजय कुमार व जवाहर कुमार आदि उपस्थित थे।
धरना समापन के उपरांत कुमारी निर्मला के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल जिला पदाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय से मिलकर अपनी पांचसूत्री मांग पत्र सौंपा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें