जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया सुपर शक्ति सी की ओर से महिला सशक्तिकरण तथा महिला स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता को लेकर एक कार्यक्रम खगड़िया जिला में आयोजित किया गया जिसमें मैं रुद्रमा आर्य Rudrama Arya (सुपर शक्ति सी सहसंयोजक बिहार प्रदेश) खगड़िया जिला की महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता को लेकर कुछ जानकारी देते हुए और उनकी समस्या सुनते हुए तथा उनका समाधान जहां तक हो सके उनको बताते हुए इस योजना और प्रोग्राम को सफलतापूर्वक संयोजित किया।
इस प्रोग्राम के द्वारा मैंने इन महिलाओं को यह संदेश देने का प्रयास किया तथा समझाने का प्रयास किया कि अगर हम महिला स्वस्थ एवं जागरूक होगी शैक्षणिक तौर से तभी इस देश का भविष्य स्वस्थ एवं तथा जागरूक होगा और हम सभी का भविष्य उज्जवल होगा।
इस बात पर मैंने विशेष तौर पर जोड़ दिया की अक्सर ग्रामीण महिलाएं दमा, लिकोरिया, यूट्रेस संबंधी रोग, स्तन कैंसर, असमय बुढ़ापा, असमय गर्भधारण, गर्भपात, खून की कमी आदि से ग्रस्त रहती हैं। इसके अतिरिक्त वह यौन संचारित रोग, असुरक्षित रहन-सहन, असंतुलित खान-पान, स्वच्छता आदि की कमी के कारण बीमार रहती हैं। महिलाओं में सबसे बड़ी बीमारी एनीमिया है। दूसरी ओर, वैसी किशोरियां जो पहली बार माहवारी के स्टेज पर पहुंचती हैं, उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी देने वाला नहीं होता है। परिणामस्वरूप वह ऐसे समय में साफ़-सफाई का ज़्यादा ध्यान नहीं रख पाती हैं और बहुत जल्द बीमारियों का शिकार हो जाती हैं, जो आगे चलकर उनके गर्भाशय में संक्रमण का कारण बन जाता है। इन सब बातो पर हम महिलाएं को विशेष तौर पर ध्यान देने की जरूरत है।।
ये यह मेरे और कांग्रेस की ओर से एक छोटी सी कोशिश है कि महिला अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहे तभी उनका एवं उनके बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा।
जय हिंद जय भारत जय संविधान।
महिला स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता को लेकर एक कार्यक्रम किया गया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


