जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया नशा मुक्त भारत की ओर से संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत के नेतृत्व में आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर खगड़िया आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राम को उनके पोस्ट आरपीएफ खगड़िया में जाकर पुष्पमाला, अंग वस्त्र , मोमेंटो व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के स्वागताध्यक्ष नशा मुक्त भारत, शिक्षा प्रकोष्ठ खगरिया के जिला अध्यक्ष श्री दीपक कुमार , मुख्य अतिथि श्री नितिन कुमार चुन्नु, विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता व सेवा निवृत्त शिक्षक लाल बाबु साह, सम्मानित अतिथि अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी सह नशा मुक्त भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार जवाहर तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार जायसवाल उपस्थित थे, मौके पर मौजूद नशा मुक्त भारत के प्रधान सचिव अंबुज कुमार पोद्दार ने कहा कि इन्हें यह सम्मान विभिन्न सामाजिक कार्यों व प्रशासनिक कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए यथा घर से भूले बिछड़े, ट्रेन में झाड़ू लगाने एवं भीख मांगने वाले नाबालिक बच्चे /बच्चियों को रेस्क्यू कर बाल संरक्षण गृह में भेजना , वृद्ध महिला पुरुष जो स्टेशन पर यात्रियों से भीख मांग कर जीवन जीने पर मजबूर हैं ऐसे वृद्ध महिला पुरुष को रेस्क्यू कर एनजीओ के माध्यम से सेवा धाम में सेवार्थ रखवाने, ट्रेन में यात्रियों का छुटा ,खोया एवं चोरी हुआ सामान को बरामद कर उनके स्वामी को सुपुर्द करना, ट्रेन से परिवहन होने वाले नशीले /मादक पदार्थों का भारी मात्रा में बरामदगी एवं तस्कर की घर पकड़ करना, सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों में जाकर बच्चों के बीच शिक्षा के प्रति प्रेरित एवं जागरूक करना एवं उनकी मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए टिप्स देना, समय – समय पर झुग्गी झोपड़ी में जाकर गरीब बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए उनके माता-पिता को जागरूक करना एवं नशा से दूर रखने के लिए जन जागरूकता करना, पीड़ित यात्रियों को हर संभव सहयोग करना आदि उल्लेखनीय है। उक्त समाजिक कार्यो से प्रभावित होकर नशा मुक्त भारत मानसी खगड़िया के द्वारा यह सम्मान दिया गया।


