24.2 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

कर्पूरी जन संवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तत्पर- बबलू मंडल

*खगड़िया में कर्पूरी रथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष का होगा भव्य स्वागत-प्रवीण चौरसिया*

*बाबा साहब की जयंती पर जदयू कार्यकर्त्ता जलाएंगे घर-घर दीप: बबलू मंडल*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शहर के अंबेडकर पथ सह कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ एवं जदयू के प्रमुख पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौरसिया ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के पदचिह्नों पर चलकर अनुसूचित जाति, जनजाति और अति पिछड़ा समाज को सशक्त बनाने का जो कार्य किया है, वह ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री द्वारा इन वर्गों के उत्थान के लिए शुरू की गई योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए “कर्पूरी रथ” पूरे बिहार का भ्रमण कर रहा है।

*कर्पूरी जन संवाद कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक*

बबलू मंडल ने कहा कि 12 अप्रैल को खगड़िया में कर्पूरी रथ और जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। 13 अप्रैल को महेशखूंट स्थित कल्याणी विवाह भवन में आयोजित “कर्पूरी जन संवाद कार्यक्रम” ऐतिहासिक होगा। उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत झोंकने की अपील की।

*अंबेडकर जयंती पर दीप जलाने का आह्वान*
बबलू मंडल ने घोषणा की कि 14 अप्रैल को जदयू कार्यालय में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। साथ ही, पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने घरों पर दीप जलाकर बाबा साहब के जन्मोत्सव की खुशियां मनाएंगे।

*कर्पूरी रथयात्रा को सफल बनाने का संकल्प*
बैठक में जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल ने कर्पूरी रथयात्रा की सफलता पर जोर दिया। प्रकोष्ठ केजिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौरसिया ने कहा कि कर्पूरी रथ और प्रदेश अध्यक्ष का खगड़िया आगमन ऐतिहासिक बनेगा।

*बैठक में उपस्थित प्रमुख नेताओं के विचार*
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र जदयू नेता सुनील कुमार,जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, अनिल जयसवाल, नन्दलाल मंडल,जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, महासचिव राजीव रंजन, किसान प्रकोष्ठ के महासचिव प्रभाकर चौधरी मंटून, जिला महासचिव पंकज कुमार चौधरी,अनुज कुमार शर्मा, महंत पुलकित गोस्वामी, शनिचर सदा, राजीव भाई पटेल, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह सहित कई नेताओं ने अपने विचार साझा किए।

*मौके पर मौजूद प्रमुख चेहरे*
इस अवसर पर नगर परिषद कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात शर्मा, नीलकमल पटेल, विनय सम्राट, मनोज चौरसिया, रामप्रवेश पटेल, सिकंदर चौधरी, रूपम शर्मा, संतोष सिंह, राजीव कुमार ठाकुर, नरेश कुमार सुनील तांती, राजेश सिंह, घनश्याम महतोसहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी ऊर्जा के साथ तैयारी करने का संकल्प लिया।अंत में दिवंगत जदयू जिला महासचिव कौशल किशोर सिंह की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें