43.3 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

कोशी साइंस क्लासेस कार्यालय में यूथ क्लब खगड़िया की बैठक

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया स्थानीय कोशी साइंस क्लासेस कार्यालय में सोमवार को संध्या में यूथ क्लब खगड़िया की बैठक संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार सिंह तथा संचालन क्लब के सचिव मनीष कुमार सिंह ने किया । बैठक में 30 एवं 31 जुलाई 2023 को यूथ क्लब खगड़िया का 16वां स्थापना दिवस कार्यक्रम उम्दा तरीके से संपन्न कराने के लिए क्लब के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं एवं कबड्डी खिलाड़ियों को बधाई दिए । इसके अलावे स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए आय और व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष अमित कुमार एवं कबड्डी कोच प्रकाश कुमार के द्वारा प्रस्तुत किया गया । सर्व सम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि क्लब के कमेटी का पुनर्गठन 1 अक्टूबर 2010 को किया जाएगा जिसमें क्लब के सभी सदस्यों को सभी पदाधिकारियों के चुनाव के लिए आमंत्रित किया जाएगा । बैठक में समय-समय पर खेलकूद और सामाजिक गतिविधि सुचारू रूप से चलते रहने पर भी विचार विमर्श किया गया । उक्त बैठक में क्लब के उपाध्यक्ष रवीश चंद्र, संरक्षक रंजीत कांत वर्मा, डॉक्टर जैनेंद्र ना, सुजीत कुमार, रंजीत पासवान, मनीष कुमार राय, पवन कुमार, डॉक्टर शशि भारती, बिपिन राय, राकेश कुमार रोशन, विकास कुमार, राहुल कुमार, आदित्य,विकास और अरमान आदि ने अपने-अपने विचार दिए ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें