33.4 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने एक्ट के पूर्व अपराधियों की खोज खबर ली जन जागरूकता अभियान चलाया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चिप प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ आरक्षी सज्जन कुमार एवं सीआईबी गडहरा की टीम द्वारा खगड़िया के मुफस्सिल थाना अंतर्गत कुतुबपुर गांव में आरपी(युपी) एक्ट के पूर्व अपराधियों की खोज खबर ली गई तथा वहां जन जागरूकता अभियान चलाया गया । इसी दौरान मथुरापुर फील्ड में भी बच्चे- नौजवानों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाकर रेल में यात्रा के दौरान पालन करने वाले नियमों के बारे में बताया गया।

‌ लोगों को बताया गया कि वह स्टेशन पर जब भी आए यात्रा टिकट या प्लेटफार्म टिकट लेकर ही स्टेशन में प्रवेश करे। स्टेशन पर गंदगी ना फैलाएं, चलती ट्रेन में ना चढ़े उतरे, अनाधिकृत रूप से अलार्म चेन पुलिंग करके गाड़ी को ना रोके, चलती ट्रेन पर पत्थर ना मारे, आनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार ना करें, प्लेटफार्म बदलने के लिए सीडी का प्रयोग करें , किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने पीने का कोई चीज खाद्य पदार्थ न लें न खाएं, चोर उचक्के से सावधान रहें , किसी भी तरह की संदिग्ध व्यक्ति उनके आसपास मर्डराते हुये दिखाई देता है तो तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ, जीआरपी को दें आदि के बारे में बताया गया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें