जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरबिंद कुमार राम साथ आरक्षी विक्रम कुमार आज़ाद खगड़िया स्टेशन पर गस्त व निगरानी कर रहे थे, तभी समय करीब 12:30 बजे खगड़िया प्लेटफार्म संख्या-03 पर खगड़िया-जमालपुर पैसेंजर में बार-बार चढ़-उतर रहे थे तथा संदिग्ध अवस्था में बिना किसी व्यस्क परिजन या अभिभावक के अकेले इधर-उधर घूमते हुए दिखाई दिया । बच्चे के पास जाकर पूछ ताछ करने पर दोनों ने अपना नाम व् पता – (1) दीपांशु कुमार, उम्र- 12 वर्ष, पिता- शम्भू राम, माता- रीना देवी, घर- विन्द टोली, वार्ड नंबर-06, थाना- साहेबपुर कमाल, जिला- बेगुसराय (2) आशीष कुमार, उम्र- 14 वर्ष, पिता- ललन ठाकुर पता उपरोक्त बताया ,आगे पूछने पर दोनों बच्चे ने बताया कि हमलोग घर से बिना माता-पिता को बताये सब्दलपुर में किसी ट्रेन से चढ़कर घुमने के लिए खगड़िया आ गये है । त्पश्चात दोनों बच्चे को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया एवं सुरक्षित रखा गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया ।चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया के सदस्य पोस्ट आये, जिन्हें बरामद उक्त नाबालिक बच्चे को बाल देख रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु आवश्यक कारवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है ।
खगड़िया आरपीएफ ने दो नाबालिक बच्चे को रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


