43.5 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने दो वृद्ध महिला को भीख मांगते देख कर उसे वृद्ध आश्रम में रख रखाव हेतु सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ विक्रम कुमार आजाद एवं महिला आरक्षी मौसम बाई मीणा द्वारा खगड़िया स्टेशन पर  प्लेटफार्म  पश्चिमी छोर पर दो बुजुर्ग महिला को ठंड में ठिठुरते हुए एवं यात्रियों से भीख मांगते हुए देखा गया वहीं खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक ने महिला से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम और पता संजू देवी उम्र लगभग 60 वर्ष पति भोला साह, घर धुसमुरी बिशनपुर थाना मुफस्सिल जिला खगड़िया एवं (2)मंजू देवी उम्र लगभग 55 वर्ष पति मोहन साह घर मोरकाही कमाथन थाना मोरकाही जिला खगड़िया बताई । दोनों महिला से उनके परिवार के बारे में पूछने पर दोनों ने बताई कि उनके परिवार के कोई भी लोग उनको रखना नहीं चाहते हैं इसलिए वह स्टेशन पर भीख मांग कर गुजर बसर करने पर मजबूर है तत्पश्चात दोनों महिला को आरपीएफ पोस्ट लाया गया तथा सबलपुर मारर खगड़िया में स्थित मां गायत्री सेवा धाम से संपर्क कर उन्हें बुलाकर वृद्ध आश्रम में रख रखाव हेतु सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया है।

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें