44.4 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने लावारिस हालत में भारी मात्रा विदेशी शराब कि बरामद, मौके पर हुआ फरार, शराब तस्कर

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह, प्रधान आरक्षी आकाश चंद्र भारती, आरक्षी विकास कुमार चौधरी आरक्ष सज्जन कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन ग्स्त व चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान पूर्वी फुट ओवर ब्रिज के पास लावारिस हालत में दो बैग विदेशी शराब से भरा हुआ बरामद हुआ । बैग के आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं थे । आसपास के यात्रियों से पूछताछ किया गया तो कोई भी बैग को अपना होना नहीं बताया । नहीं बैग के बारे में किस तरह का कोई सूचना दिया । तत्पश्चात मौके पर बैग की तलाशी ली गई तो उसमें रॉयल स्टैग 750 ml का कुल 23 बोतल व्हिस्की तथा सिग्नेचर व्हिस्की 750 ml का कुल 06 बोतल बरामद हुआ । बरामद शराब का कुल मात्रा 21.750 लीटर है । बरामद शराब को मौके पर खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने विधिवत जब्ती सूची बनाकर जप्त किया गया । तथा घटना के बाबत लिखित शिकायत पत्र के साथ अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है, जहां मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

1 COMMENT

  1. लावारिस नहीं हो सकता है घुस लिया होगा इसलिए पकड़ लिया गया है नहीं तो पास था पुलिस का काम यही है अभी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें