जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम को एक यात्री सूरज कुमार, उम्र- 28, पिता- दिवाकर प्रसाद सिंह, घर- रहीमपुर पच्खुटी, वार्ड नंबर- 11, थाना- मुफसिल. जिला- खगड़िया से सुचना मिला कि वह अपने माता जी संगीता देवी के साथ गाडी संख्या 15713 अप कटिहार इंटर सिटी में खगड़िया से बेगुसराय जाने के लिए ट्रेन में में चड़ते वक्त इनके माता जी का गले का सोने का चैन लगभग 12 ग्राम का कही गिर गया है। सुचना पाकर आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी के साथ आरक्षी सज्जन कुमार स्टेशन पर छान-बिन एवं खोज बिन शुरू किया | खोज- बिन के दौरान खगड़िया स्टेशन पर पश्चिमी फूट ओवर ब्रिज के सामने अप लूप लाईन पर सोने का चैन गिरा पड़ा हुआ बरामद हुआ ।तत्पश्चात उक्त बरामद सोने के चैन के बारे में उक्त यात्री को सूचित किया गया तथा बरामद सामान को पोस्ट पर लाकर सुरक्षित रखा गया । समय करीब 17:00 बजे उक्त यात्री पोस्ट आये तथा बरामद सोने कि चैन कि पहचान किया ।
तत्पश्चात उचित पहचान एवं जांच पड़ताल के उपरांत बरामद चैन को यात्री सूरज कुमार को सही सलामत सुपुर्द किया गया है।
ट्रेन में चढ़ते समय गिर गया सोने कि चैन, आरपीएफ के मदद से मिला सोने कि चैन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


