जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया के शतरंज खिलाड़ियों के लिए वर्ष 2023 रहा स्वर्णिम । खगड़िया शतरंज के क्षेत्र में नित्य नई उचाईयों को छु रहा है। अन्डर 19 के खिलाड़ी शुभम कुमार व प्रशांत कुमार सिंह, अन्डर 16 के केशव कुमार यशवन्त और अन्डर 14 के खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त बालिका खिलाड़ी में अन्डर 17 कि तन्नु कुमारी ने अपने अपने शतरंज कौशल से अच्छे अच्छे खिलाड़ियों के बीच अपना दबदबा कायम किया है। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त व अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की ने बताया कि शुभम 2023 में तेलंगाना में चैम्पियन बनकर एक लाख का पुरस्कार प्राप्त किया, वही अन्डर 19 में बिहार ( तीसरा स्थान) क्वालीफाई बनकर अहमदाबाद में नेशनल शतरंज खेला दुसरी ओर ललित नारायण विश्व विद्यालय दरभंगा में इनभर्सिटी क्वालिफाई किया। प्रशांत कुमार सिंह मुंगेर इनभर्सिटी चैम्पियन बनकर इन्टर इनभर्सिटी का मैच मेघालय में खेला, इसी मेघालय में ओपन शतरंज खेल में दुसरा स्थान प्राप्त करके मेघालय के मुख्यमंत्री एंव खेल मंत्री के हाथों अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष डा० संजय कपुर के उपस्थिति में पचहत्तर हजार रुपये का पुरस्कार ग्रहण किया। केशव कुमार यशवन्त अन्डर 17 बिहार राज्य शतरंज संघ के खेल में दुसरा स्थान प्राप्त करने के बाद पंजाब के शहर जालंधर में नेशनल खेल में भाग लिया।
वही बिहार एस जी एफ आई अन्डर 19 में तीसरा स्थान प्राप्त कर नेशनल खेल के लिए क्वालिफाई किया। केशव के छोटे भाई माधव कुमार यशवन्त ने अंतरराज्यीय मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता अन्डर 15 किशनगंज में एंव बंगाल के दिनहाटा में अन्डर 16 शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाकर शतरंज में अपनी जबरदस्त उपस्तिथि दर्ज कराया है। वही माधव ने बिहार राज्य एस जी एफ आई अन्डर 17 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में दुसरा स्थान प्राप्त कर नेशनल शतरंज तामिलनाडु के लिए क्वालिफाई किया। शुभम की बहन तन्नु कुमारी ने 2023 ई० अन्डर 19 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर अहमदाबाद नेशनल शतरंज खेल में भाग ली। स्कुलींग दक्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चैम्पियन बनकर गुडगाँव में नेशनल शतरंज खेली। फिर तन्नु कुमारी एस जी एफ आई बिहार शतरंज में क्वालिफाई कर नेशनल शतरंज खेलने की पात्रता प्राप्त की। आगे यशवन्त ने कहा कि 2024 में भी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के द्वारा पिछले 27 निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता के तरह 2024 में भी प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा ताकि खगड़िया के खिलाड़ी अभ्यास में बनें रहें। अकादमी के उपाध्यक्ष विवेक भगत ने कहा कि जिले के लिटिल स्टार शतरंज खिलाड़ी रुद्र बीर सिंह और मानव कुमार बहुत अच्छे शतरंज के खिलाड़ी है उनसे बहुत ज्यादा उम्मीद है।


