43.3 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

गैस सिलेंडर पर मतदाता जागरूकता स्टीकर चिपका कर मतदान के लिए जागरूक किया गया

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद उप विकास आयुक्त ने बताया कि मतदाता जागरूकता स्टीकर चिपकाने का मुख्य उद्देश्य है कि गैस सिलेंडर प्रत्येक घरों मे जाता है, जिससे मतदाताओं को 11 नवंबर मतदान दिवस की जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि लगभग सभी घरों मे अब एल. पी. जी. गैस सिलेंडर का उपयोग खाना बनाने मे किया जाता है, जब मतदाताओं के घरों मे गैस सिलेंडर पहुंचेगा तो मतदान का भी संदेश प्राप्त होगा तथा जब भी मतदाता अपने रसोई मे खाना बनाने जाएंगे तो उन्हें मतदान करने का संदेश प्राप्त होगा, जिससे मतदाता निश्चित रूप से मतदान दिवस के दिन मतदान करने अपने मतदान केन्द्र पर जाएंगे। इसके साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने हेतु गैस सिलेंडर के वाहनों पर मतदाता जागरूकता से संबंधित बैनर लगाया गया तथा गैस सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर वाहन मे जींग्ल बजाते हुए वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। साथ ही गैस सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर होकरो से उप विकास आयुक्त द्वारा अपील किया गया कि वह घर-घर सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूशन के क्रम में मतदाताओं को 11 नवंबर को मतदान करने हेतु जागरूक करेंगे। मतदाताओं को जागरूक करने हेतु गैस सिलेंडर पर मतदाता जागरूकता स्टीकर वरीय नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम श्री तेज नारायण राय, अपर समाहर्ता, विशेष जाँच श्री विनय कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग सह जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती विजेता रंजन, वरीय उप समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुश्री होमा इरफ़ान, वरीय उप समाहर्ता सुश्री नेहा, डी. पी. ओ., नमामि गंगा सह जिला स्वीप आईकान श्री अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा चिपकाया गया तथा मतदान करने का संदेश दिया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें