37 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

छठ घाटों का मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू अंचलाधिकारी राजन कुमार ने किया निरीक्षण

*छठ वर्ती को हरसंभव मदद करूंगी मुख्य पार्षद प्रभा देवी*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी  खगड़िया मानसी नगर पंचायत में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू , सदर एसडीओ अमित अनुराग, सदर डीएसपी अंचलाधिकारी राजन कुमार के द्वारा मानसी नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। सीओ राजन कुमार ने पूजा समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि छठ घाटों की साफ सफाई करवाई जाए, ताकि छठ व्रत कर रहे लोगों को कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने शांतिपूर्वक छठ पर्व को मनाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान आयुष कुमार गोलू ने कहा कि हर साल कि तरह इस साल बेहतर व्यवस्था रहेगा। सरकार की तरफ से नगर पंचायत को छठ घाटों की साफ सफाई हेतु राशि मुहैया कराई है, इसके अलावा NH 31 से छठ घाट तक बिजली कि इंतजाम किया गया है।छठ घाट पर एक प्रशासनिक रूम एवं छठ वर्ती के लिए स्नान करने के लिए कपड़ा चेंजिंग रूम, सीसी टीवी कैमरे भी लगाया जाएगा। घाटों की सफाई के लिए ब्लीचिंग पाउडर, चुना इत्यादि की आवश्यकता रहेगा। वहीं छठ पूजा समिती के तरफ से हर साल कि इस साल भी सूर्य भास्कर भगवान कि प्रतीमा,पंडाल,लाइट, छठ वर्ती के लिए चाय, नेम्बू पानी, दही लस्सी, आम का दत्तमन, बबूल का दत्तमन, दंड वाहक के लिए सोने रहने की व्यवस्था कि जा रही हैं। मौके पर मानसी अंचलाधिकारी राजन कुमार, सदर डीएसपी, सदर एसडीओ खगड़िया अमित अनुराग ,नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू कार्य पालक रणवीर कुमार,  जेई रौशन कुमार,सनमून राज, विभूति कुमार, सांसद प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद हीरा लाल यादव,कुंदन कुमार , विकास कुमार बंटी कुमार , मुकेश कुमार , दसों चौधरी, अंचलाधिकारी राजन कुमार, सदर डीएसपी, सदर एसडीओ खगड़िया अमित अनुराग आदि दर्जनों ग्रामीणों उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें