जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को जन अधिकार पार्टी और आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पप्पू यादव जी ने आज चार रोज से सभी आंगनबाड़ी सेविका को खाने और रहने की व्यवस्था किए थे साथ ही उन्हें मजबूत समर्थन दिया है उन्होंने साफ कहा है कि आंगनवाड़ी में काम करने वाली बहनों को केंद्रीय कर्मचारियों का दर्जा सरकार को देना ही होगा। इससे पहले श्री पप्पू यादव जी ने गर्दनीबाग स्थित गेट लाइब्रेरी के कैंपस में मौजूद बिहार भर की आंगनवाड़ी सेविका सहायिका से मुलाकात की ओर उनके लिए भोजन आदि का प्रबंध किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार द्वारा बहनों का चीर हरण किया जा रहा है। पुरुष पुलिस वाले उन पर लाठियां बढ़ रहे हैं। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके खिलाफ हम उनके संघर्ष में साथ हैं। राज्य सरकार के साथ-साथ आंगनवाड़ी में केंद्रीय सरकार की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए केंद्र सरकार अपनी जिम्मेवारियों से ना भेज और हमारी बहन को उनका हक और अधिकार दें नहीं तो इस बार लड़ाई आर पार की है।
जन अधिकार पार्टीके राष्ट्रीय अध्यक्ष .पूर्व सांसद पप्पू यादव द्वाराआंगनबाड़ी सेविका सहायिका को समर्थन, पटना डेस्क
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


