*सतीश नगर में आदमकद प्रतिमा का अनावरण, पनसलवा मैदान से खगड़िया को 519 करोड़ 66 लाख की सौगात*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया खगड़िया की धरती गुरुवार को ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम जनउत्सव में बदल गया। हजारों की तादाद में जुटे जनता-जनार्दन ने एनडीए नेतृत्व को अभूतपूर्व समर्थन देते हुए विकास की सौगातों पर हर्ष और गर्व प्रकट किया। परवत्ता विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सतीश नगर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सतीश प्रसाद सिंह की भव्य आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर मुख्यमंत्री ने खगड़िया की मिट्टी का मान बढ़ाया। इसके उपरांत बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या +2 उच्च विद्यालय, पनसलवा मैदान में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने 256 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर 519 करोड़ 66 लाख रुपये की सौगात जिले को समर्पित की। इसके साथ ही कोशी इंटर विद्यालय मैदान, पनसलवा में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब ने मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया।
“नीतीश–मोदी जिंदाबाद” के नारों से पूरा मैदान देर तक गूंजता रहा। सभा की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल तथा संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने किया। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया और विपक्ष पर करारा प्रहार बोला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने शक्ति पीठ कात्यायनी मंदिर की तस्वीर, अंगवस्त्र, बुके और भव्य माला से भव्य स्वागत किया गया।
मंच पर जनप्रतिनिधियों और नेताओं की गरिमा, मैदान में जनता का उत्साह कार्यक्रम में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी, जदयू जिला संगठन प्रभारी व महादलित आयोग अध्यक्ष मनोज ऋषिदेव, जिला पदाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, उप विकास आयुक्त आईएएस अभिषेक पलासिया, पूर्व विधायक पूनम देवी यादव, चन्दन राम, लोजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, रालोमो जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, हम सेकुलर जिलाध्यक्ष रामबली राम, जदयू प्रदेश महासचिव सुनील कुमार, सांसद प्रतिनिधि डॉ. पवन जयसवाल, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, भाजपा जिला मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय कृष्ण सिंह, डॉ. नीतीश कुमार पटेल, जदयू जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अरुण केसरी, मनोज कुमार सिंह, बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, नूतन सिंह पटेल, चन्दन कुमारी, जिला महासचिव राजीव रंजन, भाजपा के नीतीश कुमार सिंह, नंदू साह, सरला सिंह, बंदना कुमारी, संदीप केडिया, प्रभाकर चौधरी मंटून, युवा जदयू के नीतीश सिंह पटेल, सावन कुमार बंटी, चंदेश्वरी राम, अनुज शर्मा, विनय सिंह रोशन, सिद्धांत सिंह छोटू, नासीर इकबाल, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, संजय सिंह कुशवाहा, अशोक राय, मायाराम मंडल, इम्तियाज खान, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, नंदलाल मंडल, पृथ्वी चंद्र सिंह, दीपक यादव, अनिल पोद्दार, डॉ. रवि कुमार, सुबोध गुप्ता, धनीक लाल दास, नरेश कुमार सिंह, आदित्य पटेल, सुशांत पटेल, प्रह्लाद पटेल, बिक्रम शर्मा, धर्मेंद्र महतो, अंगद कुमार, रालोमो के कैलाश वर्मा, जदयू नेता चन्दन कश्यप, राजवर्धन कुशवाहा ,युवा जदयू नेता ऋषभ कुमार ,वीरेंद्र कुशवाहा, चंद्रदेव वर्मा, साम्ब वीर एवं प्रवीण कुमार चौरसिया सहित एनडीए के तमाम नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में जनता मौजूद रही।कार्यक्रम की भव्यता, नेताओं का एकजुट उत्साह और जनता का अभूतपूर्व समर्थन इसे खगड़िया के राजनीतिक इतिहास की स्मरणीय और ऐतिहासिक घटना बना गया।


