30.6 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत बनावर पहाड़ के पर्यटक भवन परिसर मैं विश्व पर्यटक दिवस के अवसर पर विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद के द्वारा आयोजित की गई इस अवसर पर पारा विधिक स्वयंसेवक संतोष कुमार ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा की विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना इसके महत्व को समझने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया पर्यटन से सामाजिक सांस्कृतिक राजनीतिक और आर्थिक फायदा का बढ़ावा देना जैसे लाभ होते हैं। इस तिथि के चुनाव का मुख्य कारण यह था की नैतिक और टिकाऊ , पर्यटन प्रथाओं को बढ़ावा मिले जो पर्यटकों को स्थानीय समुदायों जानवरों, आदि की भलाई सुनिश्चित कर सके। इसके अलावा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा संचालित जनहित के योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आम जनों को यह भी संदेश देते हुए कहा गया कि अब राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार 24 घंटे कार्य करती है किसी को किसी भी समय सेवा देने के लिए उपलब्ध है राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार का हेल्पलाइन 15100 है। अब लोग घर बैठे ही इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं। इस अवसर पर अनिल कुमार प्रखंड कोऑर्डिनेटर ,प्रमोद कुमार पंचायत सचिव जमनगंज ,राकेश पासवान पर्यटन विभाग के कर्मी, आदि स्थानीय अन्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें