26.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिया गया विदाई

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सभागार में जहानाबाद पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया था ! विदाई समारोह में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह जिला जज डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ देकर उनके स्थानांतरण उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया ! विदाई समारोह में मौजूद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के उपाध्यक्ष सह जिला दंडाधिकारी रिची पांडे ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी साथ उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक दिल जिले में अपने कार्यशैली से एक अलग पहचान स्थापित किए हैं ,वे जहां भी जाएंगे मुकाम हासिल करेंगे ! विदाई समारोह में जिला जज एवं जिला दंडाधिकारी के अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रणजीत कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम कौशल किशोर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रश्मि, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विकास झा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमरजीत कुमार, किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी निवेदिता कुमारी, सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अनीश कुमार,डिंपी कुमारी, वैभव कुमार, आलोक कुमार, लोक अभियोजक सुरेंद्र प्रसाद सिंह, विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष गिरजानंदन प्रसाद, सचिव अवधेश कुमार, विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी मनोज कुमार दास, मिथलेश कुमार, सुजीत कुमार, दीना प्रसाद, विदाई समारोह के मौके पर मौजूद थे सभी ने पुलिस अधीक्षक को विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें