33.1 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

डॉ गिरिजानन्दन दोबारा बने अध्यक्ष, तो अवधेश सचिव निर्वाचित

*संयुक्त सचिव व उपाध्यक्ष के तीन-तीन पदों पर अधिकांश नए चेहरों ने मारी बाजी*

*विमलेश बने अंकेक्षक, सात कार्यकारिणी सदस्य भी निर्वाचित*

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद  जिला बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ गिरिजानंदन प्रसाद लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं सचिव पद पर चुनाव लड़ रहे अधिवक्ता अवधेश कुमार ने कड़े मुकाबले में अपने निकट प्रतिद्वंद्वी सुधीर कुमार को हराकर विजय हासिल की। बीते शुक्रवार को संपन्न चुनाव की आज शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के सभागार में मतगणना संपन्न हुई। मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर डॉ गिरिजानंदन प्रसाद ने अपने निकट प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार को 57 वोटों से पराजित किया। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में थे। डॉ गिरिजानन्दन को 194, अनिल कुमार को 137, जनक कुमार सिंह को 49 और रामाश्रय शर्मा को 38 वोट मिले। सचिव पद के लिए भी चार उम्मीदवार मैदान में थे। सचिव पद पर अधिवक्ता अवधेश कुमार ने अपने निकट प्रतिद्वंद्वी सुधीर कुमार को 15 वोटों से पराजित किया। इसके अलावा कमलेश प्रसाद को 80 एवं सुरेश प्रसाद सिंह को 39 मत मिले। उपाध्यक्ष के तीन पदों पर क्रमशः कामेश्वर प्रसाद, सुरेंद्र केवट एवं राम बिन्दु प्रसाद सिन्हा तथा संयुक्त सचिव के तीन पदों पर क्रमशः प्रमोद कुमार, राधे कृष्ण एवं राम इकबाल राय ने जीत हासिल की। अंकेक्षक पद पर बिमलेश कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी मुकेश कुमार को एकतरफा मुकाबले में हराकर शानदार जीत दर्ज की। कार्यकारिणी सदस्य के लिए इस बार मतदाताओं ने नए चेहरों पर ज्यादा विश्वास किया। कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिए हुए चुनाव में क्रमशः किरण कुमारी, रविंद्र कुमार, आनंद कुमार, अजीत कुमार, उमेश रविदास, अवधेश कुमार एवं संजय कुमार राय ने जीत हासिल की। अधिवक्ता मुकेश कुमार गौतम, बिंदु भूषण, रजनीश कुमार, विजय मिश्रा, राजकिशोर कुमार, ललन कुमार, ओम रंजन कुमार, आयुषी शर्मा, श्यान फतह,रितेश कुमार सिन्हा समेत कई अधिवक्ताओं ने नवर्निर्वाचित सभी सदस्यों को बधाई दी है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें