न्यायालय के द्वारा सजा को शून्य कर षडयंत्र का पटाक्षेप हुआ: पुर्व विधायक रणवीर यादव
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया एक मामला में पूर्व विधायक रणवीर यादव तथा निर्वर्त्तमान जिला परिषद् अध्यक्ष सह जिला परिषद् अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव को गत 7 अक्तूबर को तीन साल की सजा और 10 हजार जुर्माना सुनाई गई थी।उक्त सजा के आधार पर विभागीय निर्देश पर कृष्णा कुमारी यादव को जिप अध्यक्ष पद से पदच्युत कर दिया गया।उसी मामला में सजा पर रोक लगा दी गई है। जिससे पुनः श्रीमति यादव को जिला परिषद् अध्यक्ष पद पर बने रहने का अवसर मिल गया है।इसी खुशी में रविवार को रणवीर यादव व कृष्णा कुमारी यादव को पटना से खगड़िया आने के क्रम में नन्हकू मंडल टोला स्थित सैनिक लाइन होटल पर जदयू नेता अशोक सिंह, दर्जनों जिला पार्षद् व दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री के नेतृत्व में हजारों की संख्या में जिले भर लोगों ने उनका भव्य स्वागत अभिनन्दन किया और हजारों मोटरसाइकिल व चार चक्का वाहनों के काफिले के साथ गौशाला रोड स्थित जिला परिषद् अध्यक्ष आवास पर पहुंचे, जहां पूर्व विधायक रणवीर यादव तथा कृष्णा कुमारी यादव ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित करते हुए अपने को निर्दोष करार देते हुए उक्त निचले अदालत से मिले सजा को राजनीतिक विरोधियों का षड्यंत्र बताया।
सम्बंधित खबरें
नई खबरें




