26.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के मानसीक विकास के लिए खेल भी जरूरी

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी खगड़िया जिले के हर घर में हो शतरंज का बोर्ड और गोटी यशवन्त। आज शनिवार को मानसी नगर पंचायत स्थित जी डी एकेडमी के छात्रों को नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के बैनर तले संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त के नेतृत्व में छात्रों को निशुल्क शतरंज खेलने की प्रारंभिक जानकारी दी गई। यशवन्त ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लगन से पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के मानसीक विकास के लिए खेल भी जरूरी है। आजकल छोटे बच्चों में मोवाईल देखने की लत लग गई है जो उनके भविष्य के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक है, मोवाईल पर अच्छे चीजों के साथ साथ गलत चीजें भी अनायास दिख जाता है , जो कि बच्चों के लिए घातक है। दिमाग बिचलित करने के साथ साथ आख की रोशनी को भी घटाता है। छोटे बच्चों को मोवाईल की लत से बचाने के लिए शतरंज बहुत बड़ा कारगर उपाय हो सकता है। छोटे बच्चों के लिए इसमें घोड़ा, हाथी, राजा, रानी, सिपाही सब कुछ है। बड़े छात्र नौजवान अगर शतरंज मे समय देते हैं तो अपराध और नशे के मकड़जाल से बचते हैं। हर बच्चों को शतरंज खेलना चाहीए, इसमें एकाग्रता, संयम, समय पालन, अधिक देर तक बैठने की क्षमता , मेमोरी पावर, स्वयं निर्णय लेने की कला के साथ गणितीय विद्या बढाने में भरपुर सहायक सिद्ध होता है। इसलिए जिले के हर घर में एक शतरंज का बोर्ड गोटी अवश्य होना चाहिए। शतरंज प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डी एस पी नन्दकिशोर रजक, विशिष्ट अतिथि वेदिक प्रवक्ता सह अधिवक्ता डा० कमल किशोर यादव, शिक्षक विशम्भर प्रसाद यादव, रामविनय यादव, देवशरण यादव ने छात्रों के उन्मुखीकरण के लिए विस्तृत जानकारी दीए। अतिथियों के द्वारा समाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें