*लगे नारे, बिहार का मुख्य मंत्री कैसा हो, तारकिशोर प्रसाद जैसा हो*
जेएनए/आर आर वर्मा पत्रकार नगर,खगड़िया। बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने आर. के. मिशन पब्लिक स्कूल पहुंचे जहां स्कूल के चेयरमैन मनोज कुमार भगत, डायरेक्टर राकेश कुमार रौशन तथा प्रबंध निदेशक ईo निलेश कुमार निराला, शिवम भगत, दीपक जायसवाल तथा सहरसा के चंदन भगत आदि ने स्वागत किया।उक्त अवसर पर सैकड़ों भाजपाई कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही। पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने स्कूल का निरीक्षण किया और विजिटर्स बुक पर अपने मंतव्य को लिपिबद्ध किया। स्कूल से प्रस्थान करने के क्रम में कुछ लोगों ने तार किशोर प्रसाद जिंदाबाद के नारे लगाए और बोले बिहार का मुख्य मंत्री कैसा हो तारकिशोर प्रसाद जैसा हो।
पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने आर के मिशन पब्लिक स्कूल के निरीक्षण बाद अपने मंतव्य को किया लिपिबद्ध
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


